Lucknow News: सरकारी जमीन पर बने चर्च मामले में 25 को होगी सुनवाई
लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: मोहनलालगंज-निगोहां में बहुचर्चित धर्मांतरण मामले में भदेसुआ नया खेड़ा गांव में सरकारी नवीन परती की जमीन पर बने अवैध चर्च की सुनवाई अब 25 सितंबर को होगी। पूर्व में 21 सितंबर की तारीख नियत थी, लेकिन उस दिन न्यायालय न बैठने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब न्यायिक तहसीलदार ने अगली तारीख 25 सितंबर निर्धारित की है। मामला गाटा संख्या 730 की 0.784 हेक्टेयर यानी करीब तीन बीघा सरकारी नवीन परती की जमीन से जुड़ा है। राजस्व विभाग की जांच में जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर चर्च बनाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के तहत ग्राम समाज बनाम जू मैथ्यूस के नाम से बेदखली का मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायिक तहसीलदार केशव प्रताप सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को सुनवाई के बाद मामले में निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.