लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: कांच तोड़ा, हाथ लहूलुहान हुआ किसी ने नहीं की शिकायत लखनऊ, संवाददाता।

घटना का विवरण शहीद पथ स्थित समिट बिल्डिंग के पहले तल पर बने क्लब बिंदास में बुधवार देर रात नशे में धुत एक युवती ने हंगामा कर दिया। युवती ने पोडियम पर लगे कांच पर हाथ मार दिया, जिससे कांच टूट गया और उसका हाथ कट गया। दर्द से चिल्लाने पर क्लब में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पुलिस महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इंस्पेक्टर विभूति खंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि समिट बिल्डिंग में मारपीट हो रही है। पुलिस टीम तत्काल क्लब पहुंची तो युवती अत्यधिक नशे की हालत में मिली। जांच में सामने आया कि युवती ने खुद ही कांच पर हाथ मारा था, जिससे वह टूट गया और उसके हाथ में चोट लग गई। दर्द के कारण वह...