लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से होंगी। वहीं परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी परीक्षाएं होंगी और कोर्स पूरा कराया जाना है। जनगणना व चुनाव की ड्यूटी में लगे शिक्षकों के चलते पढ़ाई का वास्तविक समय प्रभावित हो सकता है। ऐसे में समय पर कोर्स को पूरा करने के लिए स्थानीय अवकाश न्यूनतम रखे जाने का सुझाव दिया गया है।

पाठ्यक्रम पूरा कराने और पढ़ाई पर जोर बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यह सुझाव मंडलायुक्तों व डीएम को भेजा गया है। यही नहीं छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर दिए जाने, वास्तविक शिक्षण-अधिगम गतिविधियों को प्राथमिकता दिए जाने और शेष बचे हुए समय में बेहतर ढंग से पढ़ाई कराने के लिए निरीक्षण तेज किए जाने का सुझाव दिया गया है। वि...