लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में पिता से विवाद के बाद समझौता करने पहुंचे युवक को सगे भाइयों ने पीटा, उसकी अंगुली दांतों से चबा ली।

पिता से विवाद हुसैनाबाद रईस नगर के जावेद के मुताबिक रविवार देर रात पिता राजू का स्थानीय निवासी बबलू, रज्जब अली से विवाद हो गया। सोमवार दोपहर जावेद आरोपियों के घर समझौता कराने के लिए गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान बब्लू, उसका भाई रज्जब उनसे भिड़ गया। पिटाई कर दी। आरोपी बब्लू ने जावेद अंगुली दांतों से चबा ली। अंगुली से खून निकलता देख पीड़ित ने वहां से भागकर जान बचाई। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। -------- देशी शराब के सेल्समैन को पीटकर 23 हजार लूटे

लूट का मामला काकोरी। पारा के बुद्धेश्वर धर्मकांटा स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन ...