लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: एक नवंबर से 15 फरवरी तक नई गति सीमा लागू रहेगी रात में कार की 60, बस की 50, मालवाहक की गति 40 किमी प्रतिघंटा होगी लखनऊ। विशेष संवाददाता

एक्सप्रेसवे पर शीतकालीन गति सीमा सर्दी के मौसम में कोहरे और शीतलहर के कारण होने वाले सड़क हादसे रोकने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) अपने सभी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम करने जा रहा है। यह व्यवस्था एक नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। दिन और रात में वाहनों की गति अलग-अलग होगी। नई समय सारिणी को औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने मंजूरी दी है। ऐसा दुर्घटनाएं कम हों इस मद्देनज़र पहली बार किया जा रहा है। नई समयसारिणी के मुताबिक सुबह 8 से रात 8 बजे और रात 8 से सुबह 8 बजे तक के लिए दो टाइम स्लैब तय किए गए हैं। अभी कार, बस तथा मालवाह...