Lucknow News: सफारी से 12.75 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 18 -- Lucknow News: नगराम, संवाददाता। नगराम पुलिस ने गुरुवार को शिवपुरा मोड़ के पास सफारी गाड़ी से गांजे की खेप ले जा रहे दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से 12 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन सिंह (32) निवासी रामबक्शखेड़ा, गोसाईंगंज और सत्यम सिंह (20) निवासी तमोरिया, नगराम के रूप में हुई है। उनके पास से सफारी गाड़ी, तीन मोबाइल, पीली धातु की चेन और 3100 रुपये नकद भी बरामद हुए। कुल बरामदगी करीब 30 लाख आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.