लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें नमन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वादा किया की सरकार बनने पर सफाई कर्मियों की मांगें पूरी करेंगे। भरोसा दिलाया कि जब सपा का घोषणा पत्र आएगा तो उसमें कई योजनाओं को लाकर सफाई कर्मियों की मांगों को पूरा करेंगे। कार्यक्रम में जुगल किशोर वाल्मीकि, सुरेंद्र वाल्मीकि, पार्षद अरूण वाल्मीकि, कुनाल वाल्मीकि, प्रदीप कनौजिया, विदित वाल्मीकि आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया प्रभारी रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि वाल्मीकि जयंती पर दलित बस्ति...