Lucknow News: सफाईकर्मियों के सम्मान में बोले डिप्टी सीएम, बोले- आपके बिना जीवन हो जाएगा नर्क
लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सफाईकर्मी समाज के ऐसे प्रहरी हैं, जिनकी मेहनत से शहर और गांव स्वच्छ बने रहते हैं। यदि सफाईकर्मी अपना दायित्व न निभाएं तो आमजन का जीवन गंदगी के बीच दुश्वार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सफाईकर्मियों की सेवा, समर्पण और परिश्रम के सामने वह नतमस्तक हैं। रवींद्रालय सभागार में सफाई कर्मचारी दिवस के अवसर पर जनकल्याण केयर टेकर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सामुदायिक शौचालय (ग्रामीण) केयर टेकर महासम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने स्वच्छ प्रदेश और स्वस्थ प्रदेश के निर्माण में लगे सभी सफाईकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांवों में संचालित सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में केयर टेकरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है。 यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.