लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: इंदिरानगर सेक्टर-17 में मुंशी पुलिया से फरीदीनगर जाने वाली रोड के तिराहे पर पिछले एक सप्ताह से पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी है। लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया। लगभग आधा dozen मोहल्लों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोग शिकायतें दर्ज करा रहे हैं लेकिन जलकल अधिकारी कान में तेल डाले बैठे हैं। जोन सात के अधिशासी अभियंता जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं। यह हालत तब है जब जल संचय की बात हो रही है। पिछले दिनों मंडलायुक्त ने जलकल की कार्यशैली पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद भी अफसर मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। यह पाइप लाइन बीते 19 जुलाई को बिजली की केबल डालने के दौरान टूट गई थी। इससे तेज बहाव के साथ पानी नालियों में जा रहा है। इस पाइप लाइन से इंदिरानगर सेक्टर-17, द्वारिका विहार, श्रीराम कुंज,...