लखनऊ, अक्टूबर 7 -- Lucknow News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस से तस्करी कर ले जाई जा रही चार किलो चरस बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह लोग चरस को बिहार से लेकर दिल्ली जा रहे थे। दोनों बिहार के मोतिहारी निवासी बताए जाते हैं। आरपीएफ और नारकोटिक्स विभाग ने यह कार्रवाई की। आरपीएफ के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस में मोतिहारी से सवार दो लोग भारी मात्रा में चरस लेकर जा रहे हैं। मुखबिर ने दोनों यात्रियों का हुलिया बताया, लेकिन यह नहीं बता पाया कि दोनों किसी बोगी में सवार हैं। देर रात चारबाग स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ और नॉरकोटिक्स की टीम ने अलग-अलग होकर ट्रेनों की सभी बोगियों में जांच शुरू की। इस दौरान इंजन से तीसरे नंबर पर लगी जनरल बोगी में हुलिया ...