Lucknow News: सपा मुखिया के बयानों के खिलाफ निकाला मार्च
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। श्रीराम मंदिर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के कथित बयान के विरोध में बुधवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता श्री राम टावर पर जुटे और वहीं से मार्च निकाला।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लिये और नारे लगाते हुए कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहा होते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यालय की ओर बढ़े। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें जनभवन चौराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वहीं पुतला दहन भी नहीं करने दिया। मार्च के रोके जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और नारेबाजी की लेकिन पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने कहा कि राममंदिर पर दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.