Lucknow News: सपा प्रमुख ने पोस्ट किया जेपी एनआईसी के भीतर का वीडियो, लिखा दुर्गति का आंखो देखा हाल
लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी के भीतर से बनाया गया एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही लिखा है कि ...जेपी एनआईसी की दुर्गति का आंखो देखा हाल। राजनीतिक विद्वेष की वजह से भाजपा सरकार ने हमारे जिन कामों को पूर्ण होने से रोका है, उन सब कामों को पूरा करेंगे और नया उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे। सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प लेने को कहा है। वहीं, एलडीए ने इस मामले में गोमती नगर थाने में तहरीर दी है। जेपीएनआईसी परिसर में अवैध रूप से युवकों के प्रवेश पर कानूनी कार्रवाई के लिए यह तहरीर 29 जून को दी गई थी। साथ ही एलडीए ने जेपीएनआईसी की सुरक्षा बढ़ा दी है। एक्स पर पोस्ट में दो युवक हैं जिनमें से एक वीडियो बना रहा है। एक बाउंड्री से कूदता हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.