Lucknow News: सपा ने मतदाता सूची को आधार से जोड़ने को लेकर दिया ज्ञापन
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत मतदाता सूची को शुद्ध व दुरूस्त बनाने के लिए इसे आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। मतदान के दिन सही मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की जाए।प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य डा. हरिश्चंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए भरा जाने वाला फार्म-6 तथा नाम, पता, उम्र में संशोधन व स्थान परिवर्तन के लिए भरे जाने वाला फार्म-8 के साथ आधार कार्ड अनिवार्य किया जाए। मतदाता सूची को आधार से अनिवार्य रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.