लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी को हटाने की मांग की है। भाजपा विधायक डा. सुरभि के दबाव में डीएम कायमगंज में सपा समर्थक यादव बाहुल्य 40 मतदेय स्थलों को स्थानांतरित कराकर ठाकुर बाहुल्य इलाको में ले जाने की साजिश की जा रही है।सपा प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कायमगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उपरोक्त 40 मतदेय स्थलों को परिवर्तित करने का कोई औचित्य नहीं है और न ही कोई तर्क संगत कारण है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सपा ने मतदाता सूची को आधार से जोड़ने को लेकर दिया ज्ञापन ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि औरैया में दिबियापुर, वि...