Lucknow News: सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने बांटी राहत सामग्री
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रभारी उत्तर विधानसभा पूजा शुक्ला ने शनिवार को गणेश विहार एवं दाउदनगर के सुभाष चंद्र बोस अकादमी में राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राशन, पीने का पानी, दूध के डिब्बे सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि संकट की इस घड़ी में लोगों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार और प्रशासन को अधिक तत्परता से काम करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं पूजा शुक्ला, राहत के साथ मुआवजे की मांग प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.