Lucknow News: सड़क पर पार्किंग और अवैध टैक्सियों के खिलाफ 3675 चालान
लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: उच्च न्यायालय के निर्देश पर यातायात सुधार के तहत ट्रैफिक विभाग की ओर से सड़क पर पार्किंग और अवैध टैक्सियों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पॉलीटेक्निक से कमता सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 3675 चालान और 59 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा अयोध्या मार्ग पर पॉलीटेक्निक, कमता और चिनहट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले कारणों को चिह्नित करके सुधार किया किया जा रहा है। साथ ही अवैध वाहनों, अनधिकृत पार्किंग और सड़क पर खड़े होकर सवारी भरने वाले वाहनों के खिलाफ निगरानी करते हुए कार्रवाई भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.