Lucknow News: सड़क पर गड्ढे के चलते बापू भवन का रास्ता बंद, लगा जाम
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: हजरतगंज में बापू भवन के सामने सड़क पर हुए 15 फीट गड्ढे की मरम्मत के लिए गुरुवार को बिना पूर्व सूचना के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया गया। डायवर्जन रूट पर ट्रैफिक कर्मी नदारद रहने से वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। दबाव बढ़ने पर विधानभवन और विधानसभा मार्ग चोक हो गए, जिसके बाद हजरतगंज चौराहे पर मैनुअल ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई। इसके बावजूद हजरतगंज के कई मार्गों पर सैकड़ों वाहन रेंगते नजर आए। भारी बारिश से हजतरगंज विधान भवन गेट नंबर पांच के सामने क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत का गुरुवार को शुरू कराई गई। निर्माण कार्य में व्यवधान और दुर्घटना से बचाव के लिए बापू भवन, राजभवन और मॉल एवेन्यू की ओर आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर बदले रूट से यातायात निकाला गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में जाम वाले 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.