लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: लोहिया पार्क चौराहे से जुगौली रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। सड़क के दोनों किनारों पर ठेले वालों के अतिक्रमण के कारण एक पूरी लेन ब्लॉक हो चुकी है। सड़कें संकरी होने से यहां रोज जाम की समस्या बनी रहती है। रही-सही कसर सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी होने वाली गाड़ियों की अवैध पार्किंग पूरी कर देती है। इस स्थिति के चलते लोहिया चौराहा से जुगौली क्रॉसिंग मार्ग पूरी तरह चोक रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों और महिलाओं का निकलना दूभर

सड़क चोक होने की समस्या सड़क चोक होने से नेहरू एन्क्लेव कॉलोनी की कामकाजी महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। नेहरू एन्क्लेव रेजिडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बजरंग मिश्रा, प्रमोद चौध...