लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: कुड़वार (सुलतानपुर), संवाददाता। बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गयी।दूसरे बाइक सवार को भी चोटें आयीं थी। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में लिया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वार-सुलतानपुर मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के पास का है। शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र के नन्दन पाण्डेय का पुरवा निवासी विवेक कुमार उर्फ गौरव पाण्डेय(24) पुत्र सत्यनारायण पाण्डेय बाजार से घर की तरफ अपने भाई संदीप पाण्डेय के साथ जा रहे थे। ब्लॉक मोड़ के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गयी। जिसमें विवेक सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।भाई ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला मेड...