Lucknow News: सट्टे के विरोध पर बुटीक कारोबारी पर कैंची से हमला
लखनऊ, सितम्बर 12 -- Lucknow News: विकास नगर में सट्टा खिलवाने के विरोध पर नाई ने बुटीक कारोबारी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर घायल कारोबारी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कन्हई लाल पुरवा सेक्टर-3 निवासी मुस्ताक अंसारी (52) पत्नी नूरजहां व तीन बेटों के साथ रहते हैं। मोहल्ले में आरोपी पंकज की महादेव क्लासिक सैलून के नाम से दुकान है। बेटे सूफियान का आरोप है कि पंकज दुकान में सट्टा खिलवाता है। पिता और मोहल्ले वालों ने तीन दिन पहले विकास नगर थाने में इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज पंकज ने जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार शाम छह बजे मुस्ताक घर से गली में जा रहे थे। तभी पंकज ने कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान होकर वह गिर पड़े। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.