लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय कर्मचारियों के वेतन के लिए विशेष खाते खुलेंगे। इससे कर्मचारियों को कई अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। सचिवालय प्रशासन विभाग और एक्सिस बैंक के बीच इसके लिए समझौता ज्ञापन पर दस्तखत हुए हैं।समझौते के मुताबिक सचिवालय कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सैलरी एकाउंट से कई अतिरिक्त सुरक्षात्मक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को 30 लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मात्र सात रुपये प्रतिदिन के प्रीमियम की व्यवस्था की गई है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य खर्चों के समय अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी...