लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: लखनऊ , कार्यालय संवाददाता कर्बला के बहत्तर शहीदों के चेहलुम के मौके पर मंगलवार को इमामबाड़ा नाजिम साहब विक्टोरिया स्ट्रीट से जुलूस निकाला जायेगा। इससे पूर्व दोपहर एक बजे मौलाना कल्बे अहमद नकवी मजलिस को खिताब करेंगे। मजलिस के बाद शहर की करीब दो सौ अधिक अंजुमनें अपने अलम के साथ नौहाख्वानी व सीनाजनी करती हुई अकबरी गेट, नक्खास, टूरियागंज, हैदरगंज, बुलाकी अड्डा होते हुए कर्बला तालकटोरा जायेंगी। कर्बला तालकटोरा में दोपहर 2 बजे अंजुमन हैदरी महमूदाबाद काफिला-ए-बनी असद की जियारत करायेगी। इसके साथ ही मंगलवार को ही अजादार इमामबाड़ा शाहनजफ हजरतगंज से दोपहर 12 बजे, रौजाए हजरत अली सरफराजगंज से दोपहर 1.20 बजे,बाराही सादात से कर्बला तालकटोरा सुबह 6 बजे और कर्बला अब्बासिया बक्शी का तलाब से सुबह 10 बजे कर्बला तालकटोरा के लिए पै...