Lucknow News: सई नदी में फूल प्रवाहित करने गए युवक की डूबने से मौत
लखनऊ, सितम्बर 15 -- Lucknow News: बंथरा थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी के फूल सई नदी में प्रवाहित करने गया 29 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका शव उन्नाव के सोहरामऊ में मिला। पुलिस के अनुसार रामगढ़ी-भौकापुर निवासी संदीप (29) शनिवार को जन्माष्टमी पूजन के बाद रविवार सुबह 11 बजे अन्य ग्रामीणों के साथ सई नदी में फूल प्रवाहित करने गया था। अन्य ग्रामीण लौट आए, लेकिन संदीप घर नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने दो दिन तक खुद ही तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह परिजन खोजते हुए भैरव घाट पहुंचे तो झाड़ियों में संदीप की चप्पल, कपड़े और मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने युवक के नदी में डूबने की आशंका जताते हुए सूचना दी। मंगलवार को संदीप का शव उन्नाव के सोहरामऊ में नदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.