Lucknow News: सआदतगंज में बंद दुकान में चार्ज हो रहे ई रिक्शा में लगी आग
लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: सआदतगंज में बंद दुकान में चार्ज हो रहे ई-रिक्शा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वहीं, बाजारखाला के नादान महल रोड पर टेलर की दुकान में आग लगने से सारा सामान खाक हो गया। सआदतगंज के जमाई टोला के मुशीर अहमद की बंद दुकान में शुक्रवार रात आग लगने की सूचना पर चौक फायर स्टेशन से दो दमकल मौके पर पहुंचीं। दुकान का शटर तोड़कर एक घंटे में आग बुझा ली गई। एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ई रिक्शा व अन्य सामान जल गया। वहीं, बाजारखाला के नादान महल रोड पर लिबर्टी टेलर की दुकान में आग लगने की सूचना पर चौक फायर स्टेशन से दमकल पहुंची। थोड़ी देर में दुकान में लगी आग को दमकलकर्मियों ने पूरी तरह से बुझा लिया। एफएसओ चौक ने बताया कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसकी पड़ताल की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.