Lucknow News: संस्कृत विवि कर्मी समेत छह लोगों से 14.78 लाख की ठगी
लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: राजधानी में साइबर जालसाजों ने केंद्रीय संस्कृत विवि कर्मी समेत छह लोगों के खातों से 14.78 लाख रुपये उड़ा लिए। कहीं एसबीआई और ग्रीन गैसकर्मी बनकर तो कहीं डॉक्टर के अपाइंटमेंट और यूपीआई के नाम पर ठगी की गई। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर विशालखंड-4 स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के 59 वर्षीय मदन मोहन पाठक का खाता यूको बैंक में है। 6 सितंबर को उनके खाते से 8,15,504 रुपये निकाल लिए गए। विनीतखंड-1 निवासी मीनाक्षी भदौरिया को 4 सितंबर को एसबीआई कार्ड कर्मी बनकर कॉल आई। केवाईसी के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर 82,300 रुपये निकाल लिए और एक लाख निकालने का प्रयास किया। आशियाना सेक्टर-के निवासी रूचि सहगल को 29 अगस्त को कॉल कर हेल्थ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.