लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: संविधान बचाने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक हजरतगंज के मॉल एवन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। इस बीच समर्थकों ने वोट चोरी के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। मार्च को हजतरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराना था। इस बीच पैदल मार्च कार्यालय निकलने के कुछ दूरी पर ही बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोक लिया गया। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस बीच समर्थक और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई और आगे जाने को लेकर कहासुनी हुई। मौ...