Lucknow News: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगा दीपावली बोनस व इंक्रीमेंट
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत टीबी कर्मचारियों समेत सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दीपावली से पहले बोनस, वेतन और इंक्रीमेंट का लाभ देने की मांग उठाई है। उत्तर प्रदेश टीबी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। करुणा शंकर मिश्र ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद त्योहार पर बोनस नहीं मिलने से कर्मचारियों में निराशा है। जब राज्य कर्मचारियों को नियमानुसार दीपावली बोनस दिया जाता है तो स्वास्थ्य सेवाओं में वर्षों से जुटे संविदा कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से दीपावली से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और बोनस व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.