Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष से मारपीट
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: महिगवां के रेवामऊ गांव में आरती सिंह (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता चंद्र किशोर सिंह ने पति समेतनौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने ससुराल पक्ष पर घटना को हादसा बताने की कोशिश करने और अंतिम संस्कार के दौरान मायके पक्ष के लोगों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। गुलालपुर निवासी चंद्र किशोर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी आरती सिंह की शादी दो दिसंबर 2024 को रेवामऊ के शुभम सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित करने लगे थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पिता के मुताबिक इस संबंध में पहले भी थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.