Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के हसनपुर खेवली गांव में शनिवार को अमन सिंह (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दो युवकों पर उसे गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर भागने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। हसनपुर खेवली निवासी अमन सिंह अमूल फैक्टरी में वाहन चालक था। पिता जितेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार को बेटे की छुट्टी थी। सुबह करीब 10 बजे वह पैदल घूमने की बात कहकर घर से निकला था। रात पौने आठ बजे उनके भाई वीरेंद्र के नाती अभिषेक उर्फ राजन और उसका दोस्त रवि शर्मा ऑटो से पहुंचे। दोनों अमन को मरणासन्न हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। परिजन अमन को पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.