Lucknow News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: ग्राम तकिया सिकंदर पुर अमौलिया में सोमवार सुबह एक 42 वर्षीय युवक का शव घर के सामने संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम धौरहरा निवासी इस्लाम उर्फ सुम्मी पिछले 20 वर्षों से बहन-बहनोई के घर तकिया सिकंदर पुर अमौलिया में रहता था। वह फकीर था और मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। गांव के लोगों के अनुसार इस्लाम शराब पीने का आदी था। रविवार शाम उसे शराब पीकर लड़खड़ाते हुए गांव में घूमते देखा गया था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। आगे-पीछे कोई नहीं होने के कारण वह अक्सर अकेले ही रहता था। उसके नाम कोई जमीन-जायदाद भी नहीं है। सोमवार सुबह करीब 6 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.