Lucknow News: संदिग्ध परिस्थियों में घर में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका
लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: आशियाना में बुधवार दोपहर 65 वर्षीय नीरा गुप्ता का शव घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। फोन न रिसीव होने पर गाजियाबाद में रह रही उनकी भतीजी ने चचेरे भाई को भेजा। इसके बाद सभी को घटना की जानकारी हुई। एक वर्ष पूर्व हुई पति की मौत के बाद से नीरा अकेले रहती थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। घटना के बाद से फरार उनकी नौकरानी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की बात कही है। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। एसीपी कैंट सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक नीरा सेक्टर-के में रहती थीं। उनके पति एचआर गुप्ता पंजाब एंड सिंध बैंक से रिटायर थे। एक वर्ष पूर्व उनका देहांत हो गया था। बुधवार को गाजियाबाद में रह रही उनकी भतीजी श्वेता ने कई बार फोन किया। रिसीव न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.