Lucknow News: संत व तीर्थ सुरक्षित नहीं तो हमारा समाज भी सुरक्षित नहीं- विहसंत सागर
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: जैन मंदिर समितियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने रविवार को आशियाना जैन मंदिर में 'तीर्थ रक्षा, संत सुरक्षा' विषय पर बैठक कर विचार-विमर्श किया। वहीं तीर्थ संरक्षणी महासभा की पुस्तक और जैन जाति विवाह डॉट कॉम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ने कहा कि अगर हमारे संत और तीर्थ सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारा समाज भी सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज संतों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं, उन पर हमले हो रहे हैं और अनेक धार्मिक तीर्थों को सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है, वह आने वाले समय में असुरक्षा का बड़ा कारण बन सकता है। गुरुदेव ने संतो की सुरक्षा पर जोर दिया। कहा कि संतों के आहार-विहार के समय समाज के अधिक से अधिक लोग उनके साथ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.