Lucknow News: संत रविदास जयंती पर मंदिरों में पहुंची कलश वंदन यात्रा
लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: निगोहा, संवाददाता। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल निगोहा की ओर से गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर संत रविदास जी के कलश का वंदन किया।कलश यात्रा के दौरान पीपलेश्वर हनुमान मंदिर लालपुर, महावीर हनुमान मंदिर शेरपुर लवल, भवरेश्वर मंदिर सुदौली, अहिंवार धाम मंदिर राती और वरदानी हनुमान मंदिर निगोहा सहित विभिन्न मंदिरों पर जाकर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यात्रा में विधायक अमरेश कुमार रावत, मंडल अध्यक्ष ललित कुमार सिंह, दीपू बाजपेई, सुधांशु सिंह, दिनेश शर्मा, दिनेश कुशवाहा, प्रभाकर सिंह, चंदन सिंह, सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.