Lucknow News: संत रविदास कलश का श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की कलश यात्रा के उत्तर मंडल तीन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में दर्शन एवं पूजन के लिए कलश रखा गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी चंद्र प्रकाश अवस्थी, अध्यक्ष रमन निगम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मोहित सिंह एवं संदीप वर्मा, पार्षद रणजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटिहार, महानगर पदाधिकारी में राजेश चौधरी, कार्य समिति सदस्य योगेंद्र नाथ पांडेय एवं रत्ना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.