Lucknow News: संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से मिले राजनाथ, समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: देश के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से शनिवार को कालिदास मार्ग स्थित आवास पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की। इस दौरान संगठनों की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। संगठनों ने लखनऊ में हो रहे विकास कार्यों के लिए रक्षामंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही जनसमस्याओं से भी अवगत कराया। चारबाग में एक होटल मालिक सुरेन्द्र शर्मा प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि चारबाग क्षेत्र में कई अवैध काम हो रहे हैं। असामाजिक तत्व पूरे क्षेत्र में माहौल खराब कर रहे हैं। होटल कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा कई संगठनों व प्रतिनिधियों ने सड़क, पार्क व अन्य सुविधाओं की मांग की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.