लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: गोमतीनगर के विराट खंड स्थित श्री शनिदेव मंदिर में रविवार को शरद पूर्णिमा का उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, दीपशिखा शर्मा, काव्या शर्मा, अर्चित शर्मा की ओर से श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरित किया गया। शरद पूर्णिमा उत्सव में ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा, मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह, डॉ ज्ञानमती वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शनिदेव की पूजा अर्चना की और खीर प्रसाद ग्रहण किया। श्री शनि मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश शर्मा ने बताया कि शनि मंदिर के विकास का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2026: आज आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? खीर रखने का सही समय ...