Lucknow News: श्रील प्रभुपाद जी के तिरोभाव दिवस पर इस्कॉन भक्तों ने अर्पित की पुष्पांजलि
लखनऊ, नवम्बर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। शहीद पथ स्थित इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को विश्व गुरु श्रील प्रभुपाद जी के तिरोभाव दिवस पर भक्तों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक कीर्तन, नृत्य करते हुए श्रील प्रभुपाद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने विश्व गुरु श्रील प्रभुपाद जी के तीन महत्वपूर्ण सिद्धान्तों प्रचार ही सार, शुद्धता ही शक्ति व पुस्तकें ही आधार पर चर्चा की। उन्होंने श्रील प्रभुपाद जी के जीवन यात्रा के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि प्रभुपाद जी की शिक्षओं से प्रेरित होकर लाखों लोग भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़ रहे हैं l दोपहर तक उपवास रखने के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.