Lucknow News: श्रीराम टॉवर के सामने से बैरिकेडिंग हटाई जाए
लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: राजधानी के अशोक मार्ग स्थित श्रीराम टावर के सामने ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग से व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं। इस बैरिकेडिंग के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे वहां जाम की स्थिति बन रही है। रास्ते में आ रही इस बाधा की वजह से ग्राहकों को श्रीराम टावर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए श्रीराम टावर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद जौहरी ने पुलिस आयुक्त (यातायात) को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बैरिकेडिंग को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.