लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: राम राज्याभिषेक के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन लखनऊ, संवाददाता।चौक, पक्का पुल स्थित श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिवस गुरुवार को कथा व्यास स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने रावण वध व श्रीराम राज्याभिषेक के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। इन दौरान पूरे कथा पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने रावण वध के प्रसंग के माध्यम से कहा कि रावण केवल लंका में नहीं था, बल्कि उसके अहंकार, काम, क्रोध, लोभ, मोह और मद के रूप आज भी मनुष्य के भीतर विद्यमान है। वास्तविक रामकथा तभी सार्थक होगी, जब हम अपने मानस में बसे इन विकारों रूपी रावण का वध करने का प्रयास करें। यह भी पढ़ें- Lucknow News: हनुमान जी कर्म, भक्ति और विनम्रता के आदर्श -स्वामी विष्णु दास...