Lucknow News: श्रावस्ती : संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटका हुआ मिला किशोरी का शव
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयपुरपुर कटघरा के बढ़ई पुरवा में 15 वर्षीय अंशिका पुत्री राजाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि सुबह जब अंशिका की मां उठीं और बेटी के कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह स्कूल में पढ़ाई करती थी और नियमित रूप से स्कूल आती-जाती थी। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि 15 वर्षीय अंशिका की मौत हो गई यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही इकौना थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी भारत पासवान भी घटनास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.