Lucknow News: श्रावण पूर्णिमा पर शिव मंदिरों में भक्तों का तांता
लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन पर शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष आरती और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। डालीगंज के मनकामेश्वर मंदिर में भोर की आरती के साथ ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र और भांग अर्पित कर महादेव का आशीर्वाद लिया। चौक के कोनेश्वर महादेव मंदिर, मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने महादेव को रक्षासूत्र (राखी) अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने की नीलकंठ महादेव की महाआरती यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.