Lucknow News: श्मशान घाट में लकड़ी ठेकेदार के बेटे का शव मिला, हत्या का आरोप
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: हजरतगंज इलाके में श्मशान घाट में लड़की ठेकेदार के बेटे उमेश (24) का लहूलुहान शव मिला है। युवक के सिर फटा हुआ था। आंख, सीने व शरीर पर अन्य जगह चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में शिकायत की है। हजरतगंज इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हजरतगंज बालू अड्डा इलाके में श्मशान घाट (बैकुंठ धाम) पर शिव कुमार की लकड़ी की दुकान है। शिव कुमार परिवार के साथ वहीं घाट पर रहते हैं। शिव कुमार के मुताबिक उनका बेटा उमेश का शव मंगलवार सुबह नए प्लेटफार्म की ओर पार्किंग स्थल के पास बने काली जी मंदिर के बगल में लहूलुहान हालत में मिला है। श्मशान घाट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने ही शव देखा। परिजनों का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.