लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित मुजफ्फरनगर घुसवल गांव में श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। गांव की 10 बीघा श्मशान भूमि पर प्रॉपर्टी डीलरों और बिल्डरों ने कब्जा कर प्लॉट काटकर बेच दिए। शिकायत मिलने पर सोमवार को नगर निगम और तहसील सरोजनीनगर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जमीन पर प्लॉटिंग और निर्माण देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। राजस्व रिकॉर्ड में श्मशान, जमीन पर बस गई आबादी

राजस्व अभिलेखों के अनुसार राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम सभा मुजफ्फरनगर घुसवल की गाटा संख्या 415 की 2.5420 हेक्टेयर भूमि श्मशान के रूप में दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इसी स्थान पर गांव के लोगों का अंतिम संस्कार होता रहा है, लेकिन अब इस भूमि पर कब्जा कर बस्ती विकसित कर दी गई है। कई हिस्सों मे...