लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: रायबरेली,संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के पुरवा पिंडोर गांव में शौचालय की छत डालने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के पुरवा पिडोर गांव निवासी पुनीत त्रिपाठी के पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि उनके बड़े भाई संदीप कुमार बीती 30 सितंबर की शाम करीब पांच बजे अपने शौचालय की छत डलवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शिवशंकर तिवारी, प्रेमशंकर तिवारी, अभय तिवारी, विनय तिवारी और अरविंद ने इसका विरोध किया। आरोप है कि कहासुनी के बाद सभी ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड स...