लखनऊ, अगस्त 26 -- Lucknow News: कृष्णानगर थाना क्षेत्र की शुभम सिटी कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच चार से पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से दहशत फैल गई है। देर रात असलहे लहराते हुए कॉलोनी में घूमते संदिग्धों का वीडियो मिलने के बाद कॉलोनीवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल है। हाल ही में लगे सीसीटीवी कैमरों में चार से पांच नकाबपोश युवक हाथ में असलहा लहराते हुए सड़कों पर घूमते और गेट पर खड़े नजर आए। कॉलोनीवासियों अभय प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र वर्मा, दिनेश वर्मा, मनप्रीति कौर, अंकित पाठक, ध्रुव पाल समेत कई लोगों ने कृष्णानगर थाने में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से नियमि...