Lucknow News: शिक्षिका के नाम पर लोन लेकर 28 लाख ठगे
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: भाई को मछली पालन के लिए लोन दिलाने के नाम पर शिक्षिका बहन से जालसाजों ने 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी व ठगी कर ली। पीड़िता के नाम पर 35 लाख रुपए का लोन भी स्वीकृत कराकर 20 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। यही नहीं फिर ठगों ने आठ लाख रुपए नकद भी पीड़िता से हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर थाने में रजनीखंड के बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा के मैनेजर समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। अमराई गांव निवासी शिक्षिका फिरदौस फातिमा के भाई इरफान अहमद को कारोबार के लिए लोन चाहिए था। आरोपियों विपुल भाटिया, मोहम्मद बिलाल और शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कम ब्याज और सब्सिडी का लोन दिलाने का झांसा देकर फिरदौस के दस्तावेज ले लिए। फिर बैंक में शिक्षिका से खाली चेकों पर हस्ताक्षर कराए लिए गए। कुल 35 लाख रुपए के लोन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.