Lucknow News: शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो बहनों से सवा पांच लाख की ठगी
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: शिक्षा विभाग में दो बहनों की नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाज दंपति समेत सात लोगों ने सवा पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित बहनों ने मडियांव थाने में दंपति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जालसाजों ने एक को शिक्षिका और दूसरी को क्लर्क बनाने का झांसा दिया था। रुपये लेने के बाद उनके मूल शैक्षिक दस्तावेज भी ले लिए थे। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली स्वाती एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि स्कूल में ही अंजली यादव से उसकी मित्रता हुई थी। अंजली के पति आकाश हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। अंजली ने इस साल जनवरी में बताया कि उसके पति का शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी के साथ उठना बैठना है। दोनों में अच्छी मित्रता है। स्वाती के मुताबिक अंजली और उसके पति ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.