लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकू लाल इंटर कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इनके सामने जीवन यापन से लेकर बच्चों की फीस, घर किश्त देना मुश्किल हो गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अम्बर प्रसाद तिवारी ने डीआईओएस व उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर बकाया वेतन के भुगतान की मांग की है। प्रधानाचार्य के मुताबिक मई से किसी को वेतन नहीं मिला है। कई बार मौखिक और लिखित आग्रह पर भी वेतन नहीं मिला है। लोन लेने की आई नौबतवेतन न मिलने से शिक्षकों व कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इनके सामने घर का खर्च चलाने, बैंक की ईएमआई भरने, और बच्चों की फीस व दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। यदि वेतन नहीं मिला तो लोन व अचल संपत्ति गिरवी रखनी पड़ सकती है।वर्जनस्कूल के मौजूदा व पूर्व प्रधानाचार्य का लम्...