Lucknow News: शालीमार गैलेंट में आठवीं मंजिल से कूदकर गल्ला कारोबारी ने दी जान
लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: महानगर के शालीमार गैलेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर गल्ला कारोबारी विवेक माहेश्वरी (35) ने गुरुवार शाम को जान दे दी। गुरुवार को ही विवेक का जन्मदिन भी था। परिवार में खुशियों का माहौल था। अचानक विवेक के खुदकुशी के फैसले से हर कोई स्तब्ध है। पत्नी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि विवेक अवसाद में था। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: व्यापारी ने कनपटी पर तमंचे से मारी गोली, मौत विवेक की पारिवारिक परिस्थितियाँ शालीमार गैलेंट के बी ब्लॉक फ्लैट नंबर बी-803 निवासी अशोक माहेश्वरी का बेटा विवेक माहेश्वरी गुरुवार शाम को घर पर था। उसका जन्मदिन होने की वजह से परिजन काफी खुश थे। रात में पार्टी की तैयारियां चल रही थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.