लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर सेक्टर छह में रविवार सुबह एक मकान के पहले तल पर बने स्टोर रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर इंदिरानगर फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने घँटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के समय गृह स्वामी वर्षा पत्नी सौरभ और अन्य लोग भूतल पर थे। इस बीच पहले तल स्टोर रूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वर्षा और परिवारीजन आनन फानन घर से बाहर निकले। पड़ोसियों की मदद से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल को सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मी दो फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। विकासनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची।दमकल कर्मियो...